11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में माननीय फाउंडर चेयरमैन
10th September, 2026
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में माननीय फाउंडर चेयरमैन, अमलतास ग्रुप देवास, श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं माननीय चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद मे काय चिकित्सा विभाग के डाॅ प्रमोद बाना के द्वारा "सुसाइड प्रिवेंशन एवं मानसिक स्वास्थ्य, कल के लिए बेहतर संभावनाएं और आयुर्वेद से उनके संबंध" विषय पर व्याख्यान दिया गया
जिसमें समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अमलतास ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायडे सर, विकास मंडाड सर, महाप्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा सर, प्राचार्या डॉ. अनिता घोडके, एवं अमलतास आयुर्वेद संस्थान के सभी शिक्षक, सलाहकार, मेडिकल अधिकारी और अन्य कर्मचारी तथा सभी छात्र उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अश्विन पंड्या ने किया।
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में अष्टविनायक 2026 एवं 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन
16th September, 2026
देवास। अमलतास यूनिवर्सिटी के अंतर्गत अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा, बांगर, देवास में अष्टविनायक 2026 एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्री गणेश के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह भदौरिया जी, अध्यक्ष श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी, के मार्गदर्शन में एवं निदेशक डॉ. अभिजीत तायडे, महाप्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा एवं प्राचार्या डॉ. अनिता एस. घोड़के सहित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सदस्यों डॉ. अश्विन पंड्या, डॉ. प्रियंका माथुर, डॉ. भावना चतुर्वेदी, डॉ. अक्षय शर्मा एवं प्रशांत परमार ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए इसके ज्ञान एवं संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। आयोजन के सफल संचालन में संस्थान के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।
अंत में डॉ. अश्विन पंड्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Our Heritage, Our Health, Our Future" विषय पर आधारित मॉडल एग्जीबिशन का आयोजन
18th September, 2026
माननीय फाउंडर चेयरमैन (अमलतास ग्रुप देवास) श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं माननीय चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन में तथा अमलतास ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायडे सर, महाप्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा सर एवं प्राचार्या डॉ. अनिता घोडके के विशेष मार्गदर्शन में दिनांक 18/09/2026 को 11वें आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के क्रिया शरीर विभाग (Kriya Sharir Department) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर "Ayurveda: Our Heritage, Our Health, Our Future" विषय पर आधारित मॉडल एग्जीबिशन (Model Exhibition) का आयोजन प्रोफेसर डॉ. सी. पी. शर्मा (Prof. Dr. C. P. Sharma) एवं डॉ. प्रतिभा तोमर
(असिस्टेंट प्रोफेसर )Dr. Pratibha Tomar(Assistant Professor)के मार्गदर्शन में किया गया।
इस मॉडल एग्जीबिशन में डॉ. महानतेश हिरेमठ सर (Dr. Mahantesh Hiremath) एवं डॉ. मीना सावते (Dr. Meena Sawate) ने निर्णायक (Judge) की भूमिका निभाई। उन्होंने सभी संभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का बेहद बारीकी से परीक्षण व मूल्यांकन किया और विजेताओं (Winners & Runners-up) के नामों की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी विभागों की फैकल्टीज़ (Faculties) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों एवं उनके आधुनिक महत्व पर आधारित सुंदर एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।
अंत में डॉ. अश्विन पंड्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
























