Toll Free: 1800-571-2181         amaltasayurveda1@gmail.com
     

Activities / Events

अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

03rd August, 2026

अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर एनाटॉमी (रचना शारीर) विभाग द्वारा अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायड़े, जनरल मैनेजर श्री मनीष शर्मा, प्राचार्या डॉ. अनिता घोड़के, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट अजय गुजर तथा रचना शारीर विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अंगदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उपस्थित सभी को अंगदान के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अंगदान विषयक जागरूकता पोस्टर प्रदर्शनी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा मानवतावादी उपहार है। मृत्यु के उपरांत किए गए अंगदान से अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एनाटॉमी (रचना शारीर) विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शीलम परिहार ने किया तथा आभार व्यक्त डॉ. दीपेंद्र सिंह राठौर ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में 'चरक महोत्सव' के अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति का सफल आयोजन

11th August, 2026

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में 'चरक महोत्सव' के तत्वावधान में बी.ए.एम.एस. (BAMS) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष नाट्य प्रस्तुति का सफल आयोजन किया गया। यह नाटिका आयुर्वेद जगत के महत्वपूर्ण ग्रंथों—चरक संहिता एवं अष्टांग हृदय के अध्यायों में वर्णित 'संभाषा' (शास्त्रीय परिचर्चा) पर आधारित थी।

मार्गदर्शन एवं विशेष उपस्थिति:
संरक्षक एवं मार्गदर्शन: यह संपूर्ण कार्यक्रम संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति: इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायड़े, जनरल मैनेजर श्री मनीष शर्मा, प्राचार्या डॉ. अनीता घोडके एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
प्राचार्या द्वारा सराहना: महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता घोडके ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट अभिनय और विषय की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विभागीय संचालन: नाट्य का आयोजन विभाग अध्यक्ष डॉ. अपर्णा सातपुते के मार्गदर्शन में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग के डॉ. अश्विन पण्डया, डॉ. प्रियंका माथुर, डॉ. भावना चतुर्वेदी एवं श्री मांगीलाल विश्वकर्मा द्वारा संचालित किया गया।

अन्य स्टाफ की गरिमामयी मौजूदगी: इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।


अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में उत्साहपूर्वक मनाया गया चरक जयंती महोत्सव

17th August, 2026

माननीय फाउंडर चेयरमैन (अमलतास ग्रुप देवास) श्री सुरेश सिंह भदौरिया सर एवं माननीय चैयरमैन (अमलतास ग्रुप देवास) श्री मयंकराज सिंह भदौरिया सर के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में 17 अगस्त 2026 को संहिता सिद्धान्त एवं संस्कृतम विभाग द्वारा चरक जयंती महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायडे सर, जनरल मैनेजर श्री मनीष शर्मा सर, प्राचार्या डॉ. अनीता घोडके मैम, एम एस डॉ अजय गुर्जर सर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता , Open Mic Competition और Reel Competition का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता एवं Open Mic में छात्रों ने आयुर्वेद और महर्षि चरक के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं Reel Competition में विद्यार्थियों ने creative और informative reels के माध्यम से आयुर्वेद को नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह और creativity देखते ही बन रही थी। माननीय अतिथि द्वारा कार्यक्रम में सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन चरक महोत्सव के अंतर्गत विभाग अध्यक्ष डॉ. अपर्णा सातपुते के मार्गदर्शन में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग के डॉ. अश्विन पण्डया ,डॉ. प्रियंका माथुर ,डॉ भावना चतुर्वेदी एवं श्री मांगीलाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर अन्य सभी विभागों के अध्यक्ष और शिक्षक गण एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा ।