Toll Free: 1800-571-2181         amaltasayurveda1@gmail.com
     

Activities / Events

अमलतास वृद्धाश्रम में सुस्वास्थ्य एवं योग विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

18th September, 2026

माननीय फाउंडर चेयरमैन (अमलतास ग्रुप देवास) श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं माननीय चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन में तथा अमलतास ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायडे सर, महाप्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा सर एवं प्राचार्या डॉ. अनिता घोडके के विशेष मार्गदर्शन में दिनांक 18/09/2026 को 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर अमलतास हॉस्पिटल परिसर स्थित अमलतास वृद्धाश्रम में सुस्वास्थ्य एवं योग विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम के निवासियों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम में स्वास्थवृत्त एवं योग विभाग के प्रोफेसर डॉ. नानासो बोडके ने वरिष्ठ नागरिकों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित दिनचर्या अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेशमा शेख ने वृद्धावस्था में पोषण, प्राकृतिक आहार, जीवनशैली प्रबंधन तथा आयुर्वेदिक उपायों से संबंधित उपयोगी जानकारी साझा की और वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

योग प्रशिक्षक उर्वशी यादव ने वरिष्ठ नागरिकों की आयु एवं क्षमता के अनुरूप सरल योगाभ्यास कराया। इसमें प्राणायाम, श्वसन अभ्यास, सूक्ष्म व्यायाम एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।