अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथी में “महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग” विषय पर जागरूकता सेमिनार

01st February, 2026

अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथी में “महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग” विषय पर जागरूकता सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. रितु शारदा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच और नियमित स्क्रीनिंग के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

संस्थान के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया एवं प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में फैकल्टी एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ।



अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया

30th January, 2026

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया गया

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा इसके समय पर उपचार एवं रोकथाम के बारे में जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य रोग है। समय पर इसकी पहचान और उचित इलाज से रोगी सामान्य एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ शिल्पा बेस एवं डॉ नेहा जैन ने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की शपथ ली गई तथा समाज से भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. शिल्पा बैंस एवं डॉ. नेहा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अश्विन राजपूत, दीपक बैरागी, हर्षिता यादव, राशि भोसले, ऋषिराज, विजय केवट, गरिमा जोशी, गोविंद पाटीदार, हिमांशु पांचाल एवं हितेश राय सहित अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा कुष्ठ जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रस्तुत किए गए।

कुष्ठ मुक्त भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Women's Day Celebration 2k26

09th March, 2026